पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के दुमदुमा शिव मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में मृत वृद्ध की इलाज के दौरान पटना पीएमसीएच में मौत हो गया। मौत की सूचना मिलते ही घर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृत वृद्ध मशरक थाना क्षेत्र के घोघिया गांव के स्व. धनेश्वर सिंह के 75वर्षीय पुत्र रामदेव सिंह बताया जाता है। जो अपने भतीजा नीरज कुमार सिंह के साथ बहरौली बाजार से घर लौट रहे थे इसी बीच तेज रफ्तार से आया एक बाइक ने धक्का मार दिया। रामदेव सिंह एवं उनका भतीजा नीरज कुमार सिंह 38 पिता वकिल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलो को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया जहा से चिकित्सक ने घायल रामदेव सिंह की हालत नाजुक देख पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। पटना पीएमसीएच में इलाज के दौरान घायल रामदेव सिंह की मौत हो गया। मौत की खबर मिलते ही घर पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक को तीन पुत्र अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, बिनोद सिंह है। मृतक का शव गांव के श्मशान घाट पर पुत्र अनिल कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा