संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। चुनाव परिणाम में महज एक रात का फासला शेष रह गया। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में जैसे- जैसे ईवीएम व बैलेट का बॉक्स खुलेगा, वैसे- वैसे बनियापुर के गांव की सरकार कि तस्वीर साफ होता चली जाएगी। उसके बाद यह तय हो जाएगा की जनता किसके सिर पर ताज सौंपेगी और किसकी गद्दी छीनी जाएगी। किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा और किसके हिस्से हार नसीब होगा। चुनाव परिणाम पर मतदाताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा जिनके हिस्से हार मिलेगी उनको फिर से जनता के बीच पैठ बनानी होगी। वही जो प्रत्यासी जितेंगे उनके कंधो पर पंचायतो के सर्वागींण विकास कि जिम्मेवारी होगी। जिस प्रत्यासी कि जीत होगी उसके घर खुशियो का माहौल रहेगा और जिसे हार मिलेगी उनको अपनी कमियों को ढूंढ़ने का मौका मिलेगा। हालांकि मतदाताओं ने बातचीत के क्रम में इस बात की प्रबल संभावना जताई है कि बनियापुर के 25 पंचायतों में मुखिया सहित अन्य पदों पर आधे से अधिक नए चहेरे की जीत होंगी। बहरहाल वास्तवित स्थिति तो मतगणना के बाद ही स्पष्ठ होगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग