संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही प्रत्याशियों की जीत-हार की अटकलें तेज हो गई है। हर कोई अपने-अपने हिसाब से चुनावी गणित का जोड़-घटाव कर अपने मनपसंद उम्मीदवार के जीतने का दावा कर रहे है। बुधवार की चुनावी खुमारी उतरने के बाद गुरुवार की सुबह से ही बाजार लोगों की चहलकदमी से गुलजार दिखा। इस दौरान चायखाने से लेकर पान की गुमटी तक और गांव कस्बों से लेकर खेत-खलियान तक लोगों में मतदान की चर्चा होती रही।बहरहाल किसके सर जीत का सेहरा बंधेगा और किसकी होगी हार इसका निर्णय तो शक्रवार को मतगणना के साथ ही तय होगी। फिलवक्त प्रत्याशी एवं उनके समर्थक बूथों पर तैनात पोलिंग एजेंट से मतों की जानकारी लेने में जुटे है। जिससे मतदान के आंकड़ो को प्राप्त कर अपने हिसाब से अपनी पार्टी का अनुमानित वोट का आकलन कर सके। हालांकि बिगत एक माह से चुनाव की वजह से खेती किसानी सहित कई आवश्यक कार्यो की गति धीमी हो गई थी। जो अब रफ्तार पकड़ने लगी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग