राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में गुरुवार को आपसी वर्चस्व कायम रखने को लेकर आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर पिता समेत दो पुत्रों को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है मामलेे में कर्ण कुदरिया गांव निवासी बालेश्वर तिवारी पिता स्व सागर तिवारी ने शुक्रवार को थाना पुलिस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उनके साथ घायल उनके दो पुत्र आकाश तिवारी और अभय तिवारी थें। मामलेे में घायलों ने बताया कि उन्हीं गांव के त्रिलोकी तिवारी समेत आधा दर्जन लोगों ने नशे की हालत में वर्चस्व कायम रखने को लेकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से लैस होकर मारपीट कर घायल कर दिए। सभी का इलाज सीएचसी मशरक में हुआ। थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग