नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। पचारौर फुलवरिया नहर मार्ग के बीच बगही पुल के निकट नहर मार्ग के नीचे शुक्रवार को एक अज्ञात नव विवाहिता लगभग 23 वर्षीय महिला का शव मिला। अहले सुबह गांव के लोग टहल रहे थे, अचानक सड़क के नीचे एक महिला का शव देख हो हल्ला किया, सैकड़ों ग्रामीण महिला के शव को देखने के लिए टूट पड़े,महिला पूरा श्रृंगार से परीपूर्ण थी, हाथों में मेहंदी का गहरा रंग चढ़ा हुआ था, कलाई लहठी से भरी हुई थी। महिला का रंग गोरा था। गुलाबी फ्रॉक पहनी हुई है। पैर का सेंडिल व हाथों की घरी शव के निकट पड़ा हुआ था। चेहरा पर एसिड डाला हुआ था, बोतल भी वहीं पड़ा हुआ था, ग्रामीणों का कहना था कि कोई शव को छुपाने के लिए ले जा रहा होगा, सुन शान स्थान देख शव को किनारे लुढ़काकर फरार हो गए है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, पुलिस आठ घण्टें वाद मौके पर पहुँच शव का तहकीकात किया, पुलिस के अनुसार महिला को गला घोंट कर हत्या किया गया है। महिला के गले पर गला घोंटने का निशान देखा गया। महिला का पहचान नही हो पाई है। शव को कब्जे में कर पुलिस पोस्मार्टम हेतु छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग