संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे बनियापुर में चौकाने वाले रहे। नतीजे को देख जनप्रतिनिधि से लेकर आम जनता तक को भी सहसा भरोसा नहीं हो रहा था। इस बार के चुनाव में बदलवा की ऐसी बयार बही की 25 पंचायतों में महज सात पंचायत के मुखिया ही बमुश्किल अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे। जबकि 18 पंचायतों के मुखिया तमाम हथकंडे अपनाने के बाद भी औंधे मुँह गिरे। वहीँ जिला परिषद के भी चार सीटों में महज दो सीटों पर पुराने चहरे की जीत हुई। जबकि दो सीटों पर जनता ने परिवर्तन करते हुए नए चेहरे को मौका दिया है। इसी तरह की स्थिति बीडीसी, सरपंच और वार्ड सदस्य के नतीजों में भी जारी रही। जैसा कि पूर्व से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार के पंचायत चुनाव नतीजों में पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। जिसकी बानगी बिगत के साथ चरणों में देखने को मिली थी। वही आठवें चरण में भी बदलाव की बयार कायम रही।
हार-जीत को लेकर पूरे दिन होती रही चर्चा:
किस पंचायत से किस प्रत्याशी की जीत हुई और किसकी हार हुई को लेकर शनिवार को भी पूरे दिन चर्चा होती रही।खेत-खलियान से लेकर चौक- चौराहे और शादी समारोह तक मे भी चुनावी चर्चा चलती रही। जिसमें लोग अपने- अपने तर्क से हार-जीत को सही और गलत ठहराने में लगे रहे। जबकि विजयी उम्मीदवारों के दरबाजे पर जश्न का माहौल कायम रहा। शनिवार को दर्जनों विजयी प्रत्याशियों ने स्थानीय मंदिरों में अपने समर्थकों के साथ पहुँच मत्था टेका और अपनी जीत के लिये ईश्वर को धन्यवाद दिया। साथ ही पंचायत के जनता से भी आशीर्वाद ग्रहण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग