संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सरेया पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सीमा देवी की जीत पर पूर्व मुखिया समीना देवी ने जीत की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। साथ ही पूर्व मुखिया ने कहा कि यह सरेया पंचायत कि सम्मानित जनता कि जीत है और मुझे उम्मीद है की नवनिर्वाचित मुखिया सीमा देवी लोगों के उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगी। साथ ही पूर्व मुखिया ने अपनी हार कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने समर्थकों के साथ समीक्षा करने की बात कही। मालूम हो कि सरेया पंचायत के पूर्व मुखिया समीना देवी एवं उनके पति श्रवण कुमार बिगत दस वर्षो से पंचायत में मुखिया के कमान संभाले थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग