राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले में चल रहे आठवें चरण के पंचयात चुनाव में शनिवार की देर रात तक बनियापुर के बाद लहलादपुर प्रखंड से जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए बहुत से प्रत्याशी विजयी हुए। प्रखण्ड के विजयी सभी प्रत्याशियों को सारण स्थानीय निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने जीत की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत के जीते हुए जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में पंचायत का विकास अपने अंतिम शिखर तक पहुंचेगा। पंचायत के एक छोटे कार्य से लेकर बड़े- बड़े कार्य करने की क्षमता त्रिस्तरीय पंचायतों के हाथों में होता है। वहीं श्री रंजन ने सारण एसपी पर उनके सुरक्षा के मद्देनजर अभी तक कोई भी सुरक्षा गार्ड नहीं उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुऐ कहा है कि जिला प्रशासन पक्ष्पात की धारणा को अपनाते हुए अभी तक हमें कोई भी सुरक्षा गार्ड नहीं दिया है जबकि बिधान परिषद् का चुनाव अब अपने चरम सीमा तक पहुंच चुका है। अगामी फरवरी के आस पास चुनाव होने वाले है पर गनीमत ये है कि किसी साशीज के तहत जिला प्रशासन अभी तक हमें कोई भी सुरक्षा गार्ड मुहैया नहीं कराई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग