राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो बदमाश एक व्यक्ति के घर पहुंच गोली चला दी। जिसमें एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। घटना के बाद गांव वालों के द्वारा दोनों बदमाशों को पकड़ कर पिस्टल बरामद किया गया है। जहां मौके पर पुलिस पहुंच कर बदमाशों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान सोहई गांव निवासी राजू राय तथा राहुल कुमार के रुप में किया गया है। जो दोनों बदमाश युवक पूर्व के विवाद को लेकर घर वालों के ऊपर हमला करने आए थे। लेकिन दोनों युवकों को गांव वालों के द्वारा पिस्टल सहित पकड़ लिया गया है। तथा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग