राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। आशा रेपर्टरी छपरा के कलाकारों द्वारा शहर के नगरपालिका चौक पर नशा मुक्ति दिवस पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जैसा कि सरकार शराब पर रोक लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है। लगातार हर सामाजिक मुद्दों को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता के बीच उपस्थित यह संगठन आज नशा मुक्त बिहार बने इसके लिए लोगों को जागरूक किया। कलाकारों का कहना है कि बिहार सरकार के द्वारा 1 अप्रैल 2016 से मद्य निषेध अधिनियम के तहत बिहार में शराबबंदी है। जिसके बावजूद लोग शराब पीने से नहीं मान रहे हैं और सरकार भी इसके लिए लगातार प्रयासरत है। उसी विषय को लेकर हम भी सड़क पर उतरे, ताकि लोगों को शराब से दूर कर सकें। जिससे लोग अपने-अपने बहुमूल्य जीवन को बचा सकें। हमारा मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को शराब जैसे जहर से बचाया जा सके, जो कि आज हमारा युवा वर्ग इस नशे में बहुत ज्यादा डूब चुका है। खासकर युवाओं को इस नशे से दूर रहना होगा और हम लगातार यह कोशिश करेंगे कि हमारा युवा वर्ग इस नशे से दूर रहे। हालांकि इन कलाकारों ने खुद से ये नाटक तैयार किया है। इसके लिए इन्हें किसी भी तरह की सरकारी सहायता नहीं मिलती है। ये कलाकार खुद अपनी पॉकेट मनी से नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। नाटक मंचन के कलाकारों में शिवांगी सिंह, अनूप कुमार, सोनू कुमार, प्रवीण कुमार, अजीत कुमार, रणजीत कुमार, कृष्णा कुमार के अलावा परिकल्पना एवं निर्देशन मोहम्मद इमरान व सहयोग अशोक कुमार आदि का सराहनीय रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग