राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के फुचटी कला गांव के राम खेलावन साह के घर में खाना बनाने के दौरान रसोई गैस के सिंलेडर में अचानक आग पकड़ने से हजारों रूपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गई। बताया जाता है कि हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जिससे अन्य घरों को जलने से बचा लिया। गांव के लोगों ने प्रखंड सह अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवार को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराये जाने की मांग की है। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी से जांच प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग