संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। एनएच 331 से सटे आन्नदपुर में शनिवार की दोपहर बाद आगलगी की घटना में दो झोंपड़ीनुमा घर जलकर ख़ाक हो गए।वही उसमें रखे अन्न, वस्त्र, बिछावन सहित छह हजार रुपये नकद राशि जलने की भी बात बताई गई है।आगलगी में बड़ेलाल नट और सुनील नट का घर जलने की बात बताई जाती है। आगलगी के घटना की स्पष्ठ कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि खाना बनाने के क्रम में आग लगने की चर्चा हो रही है।घटना की सूचना पर स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए। मगर जबतक आग पर काबू पाया गया।तबतक झोपड़ी मलवे में तब्दील हो चुका था।इस दौरान पीड़ित परिवार को ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने की विवश होना पड़ रहा है। समाचार प्रेषण तक् पीड़ित परिवार को किसी तरह की सहायता उपलब्ध नहीं हो पाई थी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग