पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद मामले के निष्पादन के लिए सीओ ललित कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर एक भूमि विवाद मामले का निष्पादन किया गया। जहां सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि थाना परिसर में आयोजित भूमि संबंधी जनता दरबार में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ भूमि विवाद मामले के निष्पादन किया गया। जिसमें पहले से लंबित 6 भूमि विवाद मामले पर सुनवाई की गई। जिसमें 1 मामले का निष्पादन मौके पर ही किया गया। बाकी 5 मामले को अगले शनिवार के लिए समय सीमा निर्धारित किया गया। वहीं नया एक भी मामला नही आया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग