राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। खरौनी में घरेलु गैस लेने मढ़ौरा जा रहे एक युवक के साथ दबंगो ने घेर कर गाली गलौज करते हुए मारपीट किया और कारण पुछने पर युवक के चाचा के साथ भी आरोपी मारपीट जिसके बाद पीड़ित के लिखित आवेदन पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। इस संबंध में खरौनी निवासी मौजीलाल राम ने लिखित आवेदन पुलिस को प्राथमिकी हेतु दिया है जिसमें कहा है कि मेरा भतिजा अनुज कुमार शनिवार को गैस लेने के लिए बाजार जा रहा था कि घर से निकलते ही रास्ते में बद्री राय, शैलेंद्र राय, फुलेश्वर राय व सोनू राय सभी मेरे भतीजा को घेर लिया और गंदा गंदा गाली देने लगे मना करने पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने लगे और बोलने लगे कि तू जब से मोटरसाइकिल पर चले चलने लगे हो तुम लोगों का मन भर गया है मैंने इसका विरोध किया तो सभी आरोपी लाठी डंडा रोड एवं दाब से मारपीट करने लगे जिससे मेरा भतीजा और मैं बुरी तरह घायल हो गया मारपीट के दौरान आरोपी मेरे भतीजा के पॉकेट में रखे ₹1050 भी निकालिए बाद में ग्रामीणों के सहयोग से हमारा इलाज मरहौरा रेफरल अस्पताल में कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग