पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंगरा काली स्थान गांव में शनिवार को मकान में दरवाजा लगाने के विवाद में जम कर मारपीट हो गई जिसमें चार लोग घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए जहां घायलों की पहचान पप्पू राय, शैलेश राय, अच्छेलाल राय और हरिगोविद राय के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। मामले में घायल के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें पुलिस मामलेे में जांच-पड़ताल कर रही है। घायलों ने बताया कि मकान में दरवाजा लगाया जा रहा था कि उसी को रोकने को लेकर हरिगोविद राय ने मारपीट कर घायल कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग