राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। रसूलपुर बाजार में शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर बीते मंगलवार को गोलीकांड में दिवंगत हुए रितेश पटेल को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी करने की भी मांग की गई। यहां बता दें कि रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर मंगलवार की सुबह में महाराजगंज के पूर्व जदयू विधायक हेम नारायण साह की बहन व मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के प्रचार वाहन पर अज्ञात अपराधियों ने हमला किया था। जिसमें उनके चालक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गिरफ्तार नही करने के विरुद्ध में शुक्रवार की शाम स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। यह कैंडल मार्च रसूलपुर चट्टी से शुरू होकर रसूलपुर-चैनपुर सड़क होते हुए पेट्रोल पम्प तक पहुंची। उसके बाद रसूलपुर मछली बाजार में भ्रमण करते हुए चट्टी पर आकर समाप्त हो गयी। इस कैंडल मार्च के दौरान लोग रितेश को न्याय दो, मारुति को न्याय दो आदि नारे लगाए गए। इस दौरान मुन्ना पटेल, विजय पटेल, अजय पटेल, सोनू कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र कुमार, शहाबुद्दीन, भिखारी प्रसाद, बिट्टू कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने कहा कि जब तक रितेश पटेल को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम सभी शांत नहीं बैठेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग