राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चुनाव जीतने के बाद घर पहुँची दलित मुखिया एवं उनके परिजनों के साथ मारपीट की घटना हुई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर पंचायत का है। जहाँ से बिजली मिस्त्री बीरबहादुर राम की पत्नी पूजा देवी ने चुनाव जीता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मतगणना परिणाम के उपरांत मुखिया एवं उनके समर्थक जैसे ही अपने घर पहुँचे तबतक बगल के ही कुछ लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। जबकि चर्चा इस बात की भी चल रही है कि मुखिया के समर्थक द्वारा घर पहुँचने के बाद आतिशबाजी के साथ-साथ कुछ बोलबाजी भी की गई। जिससे बगल के लोग गुस्साकर मारपीट करने लगे। बताया जाता है कि मुखिया के घर के समीप से ही एक अन्य प्रत्याशी भी चुनाव में शामिल थी। जिनकी हार हुई थी। कुल मिलाकर मामला चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। घायलों में मुखिया पूजा देवी की गोतनी स्नेहलता कुमारी, सुनीता कुमारी एवं रंजन दास का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। जबकि यमुना राम, मुखिया पति बीरबहादुर राम, तारकेश्वर राम एवं ज्योति देवी का इलाज सदर अस्पताल छपरा में चल रहा है। वहीं आंशिक रूप से जख्मी भगीरथ राम, फूलमती देवी एवं अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। भागीरथ राम के बयान पर बनियापुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बगल के ही आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। इधर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए कुणाल रंजन उर्फ नीरज, शिवम रत्न उर्फ ईशु एवं अनिल राम को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं शेष नामजदों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी चल रही है। इधर दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के जख्मी होने की बात बताई जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग