राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/ एकमा (सारण)। छपरा सदर व एकमा प्रखंड में 29 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव हेतु शनिवार की शाम से चुनाव प्रचार थम गया। अब प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं के डोर-टू-डोर जाकर व्यक्तिगत जनसंपर्क शुरू कर दिया गया है। शनिवार को आमडाढ़ी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी माला सिंह, चंदा सिंह व मैनावती देवी के समर्थकों द्वारा रैली निकाल कर प्रचार-प्रसार किया गया। इसी प्रकार देवपुरा पंचायत में मुखिया प्रत्याशी गुड़िया देवी, रसूलपुर पंचायत में रीता देवी, बलिया पंचायत में मुखिया प्रत्याशी भूषण साह, एकमा जिला परिषद सदस्य हेतु डॉ वीरेंद्र कुमार प्रियदर्शी की पत्नी नीतू किरण सहित अन्य प्रत्याशियों आदि सहित विभिन्न पंचायतों में समर्थकों द्वारा अंतिम दिन चुनाव प्रचार में पूरा जोश लगाया गया। वहीं शनिवार को सुबह से ही प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में चुनाव कर्मियों की भीड़ उमड़ने लगी। पोलिंग पार्टी में शामिल सदस्यों को पार्टी नंबर के आधार पर मिलान करते देखा गया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को छपरा सदर के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति व एकमा प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र पराशर के कुशल नेतृत्व में गठित विभिन्न कोषांग के टेबल पर तैनात कर्मचारियों द्वारा ईवीएम को छोड़कर बैलेट पेपर, बैलेट बॉक्स सहित शेष सभी मतदान सामग्रियों को तृतीय योगदान पत्र के साथ वितरण किया गया। इस बीच यहां पहुंचे चुनाव प्रेक्षक ने बेहतर व्यवस्था हेतु एकमा के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर की प्रशंसा की गई। वहीं रविवार को यहां से वाहन कोषांग की प्रभारी सह सीओ कुमारी सुषमा व बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर द्वारा पीसीसीपी दल को विभिन्न बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर, सीओ कुमारी सुषमा, एआरओ कृष्ण किशोर महतो, सोनू कुमार, रामाधार चौधरी, एकमा थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी, रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार तिवारी, बीएचएम राजू कुमार, शिक्षक ब्यास सिंह, दीपक कुमार, योगेश सिंह, उपेंद्र कुमार यादव, निर्भय कुमार, शिक्षक डॉ शशि भूषण शाही, कमल कुमार सिंह, संदीप कुमार, मो सैयद, अरुण कुमार सिंह, हरे राम पंडित, मो नसीम, अरुण कुमार यादव आदि ने भी मतदान सामग्रियों को वितरित कराने में सराहनीय भूमिका निभाई गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग