राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। इसुआपुर थाना क्षेत्र सहवा गांव निवासी व तरैया थाने में पूर्व के हत्या कांड में नामजद फरार अभियुक्त धर्मेंद्र मांझी को तरैया पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त तरैया थाने में पूर्व में दर्ज हत्या कांड का आरोपी है, जो वर्षो से फरार चल रहा था। गिरफ्तार हत्या कांड का आरोपी धर्मेंद्र मांझी व दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार जनकदेव मांझी को शनिवार को छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग