राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में गुप्त सूचना के आधार पर तरैया पुलिस ने छापेमारी कर 17 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया है। वही मौके से एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में एएसआई हरेन्द्र पासवान ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर डीह सरेया गांव में छापेमारी कर 2 लीटर देशी शराब के साथ जनकदेव मांझी को गिरफ्तार किया गया। वहीं रामपुर महेश में सत्येंद्र नट के यहां छापेमारी किया गया, जहां पुलिस की गाड़ी देखते ही वह फरार हो गया। उसके घर की तलाशी ली गई तो 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग