राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। सर्दी के मौसम को देखते हुए मीरपुर जुआरा और सरायबक्स में महर्षि श्रीधर बाबा एजुकेशनल ट्रस्ट, सरायबक्स द्वारा 4 दर्जन गरीब , असहायों और जरूरमन्दों के बीच कम्बल वितरण की गई।गड़खा प्रखण्ड के मीरपुर जुआरा गाँव में श्रीधर बाबा के शिष्य के मुरारी स्वामी द्वारा दिव्यांग, जरूरमन्दों और गरीबों के बीच कम्बल वितरण की गई।मौके पर प्रेम नाथ दास ,जदयू नेता प्रो मलय सिंह,सेवा निवृत एस आई टी के सिंह,मुखिया प्रतिनिधि भोला राय,सामाजिक कार्यकर्ता विकेश कुमार सिंह,मंजेश मांझी, बीटू कुमार ,शशांक कुमार,चितरंजन सिंह,हरिहर राय आदि उपस्थित थे।वही सरायबक्स में संस्थापक सन्त श्रीधर दास जी महाराज ने ठण्ड को देखते हुए असहायों और गरीबों के बीच कम्बल का वितरण किया।श्रीधर बाबा ने कहाकि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। मानव जीवन यही सबसे बड़ा कर्तव्य है। कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं वे इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन का सच्चा अर्थ गरीब व जरूरतमंद को मदद करना है। भगवान गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करने से अत्यधिक प्रसन्न होते हैं भगवान की पूजा करने से अच्छा कार्य किसी गरीब की सेवा करना है किसी जरूरतमंद को दान देना है भोजन कराना है। श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष गरीब असहाय विधवा दिव्यांग और जरूरतमंदों के बीच कंबल वस्त्र व अन्य चीजें वितरण की जाती है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग