राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी करतें हुए पुलिस ने 17 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया।पहले मामले में गोपालवाड़ी चकला ब्रह्म स्थान के पास छापेमारी करतें हुए 15 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया वही जप्त शराब के मामले में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले में फरार दो शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोपालवाड़ी गांव के आगे चकला ब्रह्म स्थान के पास छापेमारी की गई तो 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया वही जांच पड़ताल में जप्त शराब इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव निवासी अरविंद महतो पिता पारस महंतों व जयराम शर्मा पिता मंशी शर्मा की निकली।वही दूसरे मामलेे में थाना क्षेत्र के बेन छपरा गांव में छापेमारी करतें हुए 11 बोतल बंटी बबली अंग्रेजी शराब बरामद किया जो दो लीटर के करीब है। जांच पड़ताल में पता चला कि शराब बेन छपरा गांव निवासी धनजीत कुमार सिंह पिता मनोज सिंह की हैं दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग