राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में शनिवार को दोपहर में मकान में दरवाजा लगाने के विवाद में मारपीट में घायल भाई को देखने आयी बहनो से पड़ोसी द्वारा शाम में जमकर मारपीट की गई जिसमें बहने गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करायी। घायलों की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के सेमराहा गांव निवासी मिन्ती देवी पति अभिताभ राय और रीना देवी पति रमेश राम के रूप में हुई। घटना में घायल के द्वारा इलाज के बाद थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही। घटना में घायल बहनों ने बताया कि मारपीट में भाई घायल हो गए थे वही वे सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिए गए थें कि पता चलते ही वे शनिवार की शाम बंगरा गांव पहुची की भाई के पड़ोसी पप्पू राय समेत आधा दर्जन लोगों ने कील लगी लाठी डंडे से मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग