राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चाॅदकुदरिया गांव में रविवार को बालू लोडेड ट्रक पलट गया। घटना में चालक व खलासी बाल बाल बच गए। घटना के बारे में चालक ने बताया कि वह बालू खाली करने चांद कुदरिया गांव में जा रहा था कि टूटे सड़क का अंदाजा नही लगा और एकाएक ट्रक गढ़े में पलट गया।घटना की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक खलासी को बाहर निकाला। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ट्रक मालिक ने क्रेन बुलाकर पलटी ट्रक को उठवाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग