काबुल, (एजेंसी)। दुनिया से खुद के साथ नरमी बरतने की अपील करने वाला तालिबान अपने ही नागरिकों के साथ कितना क्रूर है इसका अंदाजा इस बात से ही लगा सकते हैं कि चेकपॉइंट पर न रुकने की वजह से तालिबानियों ने एक 33 वर्षीय डॉक्टर की जान ले ली। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, यह मामला अफगानिस्तान के हेरात प्रांत का है। मीडिया से बातचीत के दौरान मृतक के परिवार ने बताया कि पुलिस चेकपॉइंट पर न रुकने की वजह से 33 साल के अमरुद्दीन नूरी को तालिबानियों ने जान से मार दिया। सूत्रों के मुताबिक, नूरी एक छोटा प्राइवेट क्लिनिक चलाते थे और हाल ही में उनकी शादी हुई थी।
तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर 15 अगस्त को कब्जा किया था। तालिबान ने सत्ता में आते ही दावा किया था कि अफगानियों के जीवन की रक्षा करेगा। हालांकि, ये असल में हालात उससे उलट हैं। तालिबान के सत्ता में आने के बाद से ही अफगानियों पर क्रूरता के मामले आम हो गए हैं। पत्रकारों और महिलाओं से मारपीट के साथ के भी कई मामले अभी तक रिपोर्ट हो चुके हैं।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व