अमेरिका, कंसास सिटी, (एजेंसी)। तिहरे हत्याकांड में दोषी ठहराए गए और 43 साल जेल में बिताने वाले एक व्यक्ति के लिए 14 लाख से अधिक डॉलर की राशि जुटाई गई है। दरअसल व्यक्ति को गलत तरीके से दोषी ठहराया गया था और हाल ही में न्यायाधीश ने उसकी सजा को पलट दिया था। केविन स्ट्रिकलैंड की रिहाई के लिए ‘मिडवेस्ट इनोसेंस प्रोजेक्ट’ ने अभियान चलाया और चंदा इकट्ठा करने के लिए गोफंडमी की स्थापना की ताकि मिसौरी से मुआवजा नहीं मिलने की स्थिति में उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करने में मदद मिल सके। राज्य गलत फैसले की वजह से कारावास की सजा भुगतने वाले केवल उन्हीं लोगों को भुगतान की अनुमति देता है जिन्हें डीएनए साक्ष्य के माध्यम से दोषमुक्त किया गया हो, इसलिए 62 वर्षीय स्ट्रिकलैंड इसके योग्य नहीं होंगे।
मिसौरी की अपीलीय अदालत के न्यायाधीश ने मंगलवार को उनकी रिहाई का आदेश दिया, जिसमें पाया गया कि स्ट्रिकलैंड को दोषी ठहराने के लिए इस्तेमाल किए गए सबूतों को नकार दिया गया था। स्ट्रिकलैंड की मदद के लिए शनिवार शाम तक 14.5 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का चंदा जुटाया गया था। स्ट्रिकलैंड ने हमेशा कहा कि वह घर पर टीवी देख रहे थे और उनका 1978 में हुई उन हत्याओं से कोई लेना-देना नहीं था। घटना के वक्त वह 18 साल के थे। जेल से छूटने पर उन्होंने कहा कि वह ”ईश्वर के शुक्रगुजार हैं।”


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व