वॉशिंगटन, (एजेंसी)। इतिहास में पहली बार, एक कमर्शियल एयरबस विमान ने अंटार्कटिका के बफीर्ले रनवे पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। यह ऐसा कारनामा है जिसकी किसी ने शायद कभी उम्मीद भी नहीं की थी। हालांकि, इसी महीने कंपनी का अ340 विमान बर्फ से भरे रनवे पर लैंड हुआ, जिसके बाद से इस ‘बर्फस्तान’ में टूरिजम की संभावनाएं खुलती दिख रही हैं। दो नवंबर को अ340 विमान ने सुबह दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन से उड़ान भरी और यह करीब 4 हजार 630 किलोमीटर (2500 नॉटिकल माइल्स) लंबा सफर तय करते हुए अंटार्कटिका पहुंचा। इस विमान को अंटार्कटिका की बर्फ पर ले जाने वाले पायलट कैप्टन कार्लोस मिरपुरी थे।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कारनाम ऌ्र ऋ’८ नाम की विमानन कंपनी ने किया है। इस सीजन में इस एयरक्राफ्ट के जरिए वैज्ञानिकों और कार्गो के अलावा छोटी संख्या में पर्यटकों को अंटार्कटिका पहुंचाया जाएगा। हालांकि, बफीर्ले रनवे पर विमान लैंड करना इतना आसान नहीं था। कैप्टन मिरपुरी ने बताया कि कैसे पायलटों को पोलर आइस से निकलने वाली चमक से बचाने के लिए आंखों को विशेष कवच से ढंकना पड़ा। अंटार्कटिका में अभी तक कोई वास्तविक एयरपोर्ट नहीं है। बफीर्ले रनवे वाले इस इलाके में सिर्फ 50 लैंडिंग स्ट्रिप हैं।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व