नेशविल, (एजेंसी)। अमेरिका में टेनेसी राज्य के नेशविल में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि गोलीबारी शुक्रवार रात नेशविल स्थित एक अपार्टमेंट में हुई। इसने कहा कि मौके पर तीन युवा लोग मृत मिले और चार अन्य घायल अवस्था में मिले लेकिन उनकी जान को खतरा नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि अपार्टमेंट में किसी के जबरन घुसने के कोई संकेत नहीं मिले हैं और मौके से दो बंदूक बरामद हुई हैं। उन्होंने संदिग्धों को लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा है और घटना की जांच चल रही है। मृतकों तथा घायलों के नाम और उम्र का अभी खुलासा नहीं किया गया है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
चोरो ने प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का ताला तोड़कर हजारो रूपये के सामान की चोरी
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या