पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के चैनपुर में अवस्थित ग्रिड में 30 नवम्बर मंगलवार को ग्रिड सब – स्टेशन चैनपुर से निकलने वाले सारे ३३ के वी फीडर का विधुत आपूर्ति दिन के 11 बजे से शाम में 3 बजे तक आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगा । मौके पर सोमवार को जेई विक्रम कुमार ने बताया कि ग्रिड सब – स्टेशन में इंडोर और आउटडोर पैनल में मेनटेनेंस के लिए सभी आपूर्ति बंद रहेंगी।जिससे मशरख ,इसुआपुर ,पानापुर क्षेत्र की सभी विधुत आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने सभी विधुत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि सभी आवश्यक कार्य विधुत आपूर्ति बंद करने से पहले अवश्य कर लें वही पीने के पानी का भंडारण कर ले।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग