पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक (सारण) सरकार एक तरफ बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर लगातार सुधार किया जा रहा है वही मशरक प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से कुछ ही दूर स्टेशन रोड अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आश्रम में सोमवार को शिक्षकों के उपस्थित नही रहने पर विद्यालय में पहुंचे छात्रों ने विद्यालय में ताला लटका देख मशरक थाना पहुंच थानाध्यक्ष से सरकार द्वारा बेहतर दी जा रही शिक्षा दिलवाने के लिए न्याय की गुहार लगाई है। मामला है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय आश्रम में सोमवार को 12 बजें तक कोई भी शिक्षक नही पहुंचे जिसके परेशान छात्रों ने सीधे थानाध्यक्ष राजेश कुमार के पास पहुंच शिकायत दर्ज कराई। बच्चों की शिकायत को थाना पुलिस ने गंभीरता पूर्वक सुना और समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को मामले की जानकारी फोन पर दर्ज करायी। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि स्टेशन रोड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों की उपस्थिति नही होने से उनके द्वारा शिक़ायत दर्ज कराई गई है जिसके आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के पास मामले की जानकारी दी गई। वही मौके पर विद्यालय पहुंचे तब तक जिला से मिली सूचना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने भी पहुंच जायजा लिया। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी ने बताया कि विद्यालय में 9 शिक्षक प्रतिनियुक्त हैं बच्चों की शिकायत पर विद्यालय की जांच पड़ताल की गई तों कोई भी शिक्षक उपस्थित नही है।इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। विद्यालय प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है वही सभी पर कारवाई की जाएगी।वही उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी विधालय बंद नही होना चाहिए उनके द्वारा भी प्रखंड़ क्षेत्र के विद्यालयों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग