राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा प्रखंड के जिगना गांव में पानी भरे पोखरे में डूबने से किशोरी की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत्तिका गड़खा थाना क्षेत्र के जिगना गांव निवासी जय किशुन साह के 21 वर्षीय पुत्री कविता कुमारी बताई जाती है। जो रविवार की सुबह घर से शौच करने के लिए निकली थी। वह पोखरा में हाथ पैर धोने के क्रम में उसका पांव फिसल गया और उसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद जब वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। जिसके बाद उसका उसका शव पोखरा में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया सीओ मो जावेद ने कहा कि जांचोपरांत सभी सरकारी सहायता मृतिका के परिजनों को दिया जाएगा। घटना के बाद पिता जयकिशुन साह, माँ मन्जू देवी, भाई सन्तोष साह,छोटू कुमार, बहन उषा कुमारी,सरिता कुमारी, संगीता कुमारी समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग