संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचल क्षेत्र के पैगम्बरपुर वार्ड संख्या चार में रविवार की देर रात्रि खलिहान में आगलगी की घटना हुई।जिसमें लगभग धान का सौ बोझा,चौकी,पुआल,तिरपाल एवं बेढ़ी सहित उसमें रखे भूसा एवं अन्य सामग्री जलकर ख़ाक हो गई।घटना की सूचना पर स्थानीय सरपंच मुन्ना साहू,ग्रामीण अरबिंद कुमार,नवरत्न साह, सतेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोग पहुँच स्थिति का जायजा लेने में जुटे रहे।पीड़ित हरेंद्र प्रसाद ने अंचल कार्यालय में सूचना दे अंचलाधिकारी से घटना की जांच कर मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि अज्ञात लोगों द्वारा जान बूझकर मुझे परेशान करने के लिये मेरे खलियान में आग लगाई गई।जिससे मुझे आर्थिक नुकसान हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग