संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। चुनाव हारने के बाद वार्ड सदस्य एवं उनके समर्थकों ने गांव के ही एक व्यक्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव का है। पीड़ित राजकिशोर सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि दरबाजे पर बैठे थे। तभी पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश सिंह, अंगद कुमार, मंगल कुमार, रामजी सिंह, प्रभात सिंह सहित आधा दर्जन लोग लाठी- डंडे एवं धारदार हथियार से लैस हो दरबाजे पर पहुँच हमला बोल दिया। जिसमें मेरा सर फट गया और मैं बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस दौरान नामजदों ने घर मे घुस परिवार के अन्य सदस्यों से भी हाथापाई करने लगे एवं घर ने रखे बक्सा भी उठाकर लेते गए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग