राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। घरेलू विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों ने ही महिला की मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा माली टोला का है। पीड़िता गुड़िया देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दो लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि मेरे देवर रविरंजन कुमार एवं उनकी पत्नी शिल्पी देवी घर मे रखे ड्रम जिसमें मैंने गेंहू रखा था। उसे पलट दिया और पूछने पर दोनों एक राय हो कर मारपीट करने लगे। जिसमें मैं बुरी तरह से जख्मी हो गई। बचाव में मेरी पुत्री आई तो नामजदों ने उसकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के क्रम में नामजदों ने उसके गले से सोने का मंगलसूत्र भी नोंच लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग