घर से तीन बकरी, नकद व गहने ले गए चोर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के ककरहट गाँव के कॉलेस्वरी टोला के एक घर से चोरो ने तीन बकरी सहित चालीस हजार रुपये नगद व आभूषण बीती मंगलवार की रात चुरा ले गये चोर। मिली जानकारी के अनुसार ककरहट गांव के कॉलेस्वरी टोला निवासी संजय सहनी के घर अज्ञात चोरों ने घर मे घुस कर तीन बकरी खोल लिये साथ ही एक बक्सा ले गये जिसमे सात थान जेवरात व जीविका समूह द्वारा एकत्रित कर चालीस हजार रुपये रखा था लेकर चले गए, जिसे गांव के ही कुछ दूरी पर पीपल के पेर के नजदीक जाकर उसका ताला तोड़कर उसमे रखे 7थान गहना व जीवका समूह द्वारा जमा किया गया 40 हजार रुपये नगद ले गए। इधर उधर खोजने पर पेड़ के नजदीक एक जोड़ी जूता मोजा व एक जोड़ी चप्पल और बुलोरो गाड़ी का रिंग छूट गया था ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग