राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर गड़खा थाना क्षेत्र के भैसमरा के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत हो गई तथा उसका साथी घायल हो गया।मृतक की पहचान पीरौनाडीह निवासी स्वर्गीय वकील माझी के 19 वर्षीय पुत्र अमरदीप मांझी के रूप में हुई। वही घायल अमरनाथ मांझी बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अमरजीत अपने घर से अलोनी जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्मार्टम होकर आने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 722 भैसमरा के समीप शव रख कर सड़क जाम कर दिया। मृतक के परिजन को सरकारी सहायता एवं ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।समाचार प्रेषण तक जाम लगी हुई थी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग