पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड अंतर्गत गंगौली पैक्स एवं तीन दुग्ध उत्पादक समिति के अध्यक्ष एव कार्यकारिणी चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन शुरु होगा। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मशरक मो आसिफ ने मंगलवार को अपने कार्यालय में बताया कि 1 एवं 2 दिसम्बर को प्रखण्ड कार्यालय में नामांकन होगा। नामांकन के दौरान शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए है।वही प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी पप्पू कुमार ने बताया कि मशरक में पहली बार नवगठित दुग्ध उत्पादक समिति के लिए भी चुनाव कराया जा रहा है। कवलपुरा, बहादुरपुर एवं हँसापीर गांव में चुनाव होगा। सभी पद के लिए चुनाव 13 दिसम्बर को होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग