पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के खैरनपुर गांव अवस्थित राम जानकी मठ के महंथ ने मंगलवार को थाना पुलिस में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।महंथ दिनेश दास ने बताया कि वे राम जानकी मठ खैरनपुर के महंथ है उन्हें मुकेश कुमार जो सहाजितपुर थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव का हैं उनके साथ आधा दर्जन लोगों ने रंगदारी में रूपये मांगने को लेकर जान से मारने की धमकी दिए वहीं उन लोगों ने धमकी दी की यदि रंगदारी में बीस हजार रुपए प्रतिमाह नही दोगो तो मंदिर में स्थापित भगवान की मूर्ति चोरी कर लेंगे और गांव के लोगों को बता देंगे कि मूर्ति तुमने चोरी की है।वही सभी शराब के नशें में थें। थाना पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग