नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। अमनौर टेहटी मुख्य पथ के बीच हुस्सेपुर नोनिया टोली के पास पुलिया ध्वस्त होने से सड़क के बीच एक खाई बना हुआ है जो इस मार्ग गुजरने वाले लोगो के लिए जनलेवा है।तेज गति में आ रहे चालक को खाई नजर नही आती है अचानक गड्ढे में गाड़ी पड़ने से प्रत्येक दिन दर्जनों लोग घायल हो जाते है।गांव के समाजसेवी तत्कालीन जिला पार्षद आलोक राय, शिक्षक विश्वकर्मा शर्मा,पवन मिश्रा,राकेश महतो ने बताया कि बीते वर्ष आई बाढ़ के पानी से यह पुलिया बुरी तरह टूट चुकी है,जिससे सड़क के एक बड़ी खाई बनी गया है।अंधेरा में आने वाले लोगो के लिए यह जान लेवा है।कई बार इस खाई में पड़ने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,इस समस्या के सम्बंध में कई बार अधिकारीओ से मिलकर बताया गया।लेकिन कोई सुनने वाला नही है। गड्ढे के कारण इस मार्ग से कोई फोर विलर वाहन गजरता नही है।यह मार्ग अमनौर से टेहटी मिर्जापुर होते हुए छपरा जाने का यह सुलभ मार्ग था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग