नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के हरि जी उच्च बिद्यालय उपहार के सभागार भवन में दसम चरण के होने वाला पंचायत चुनाव को लेकर ईवीएम कमीशनिंग का कार्य जोरों से चल रहा है। चुनाव कार्य में लगे कर्मियों द्वारा पदवार बारी बारी से ईवीएम कमीशनिंग का कार्य किया जा रहा है। जिला परिषद् सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और मुखिया पद वार्ड के लिए इवीएम की कमिशनिंग का काम हो रहा है। मंगलवार को डीसीएलआर रविशंकर शर्मा,कार्यपालक पदाधिकारी मढौरा पहुँच चुनाव कार्य का जायजा लिया।कर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिया।बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी मंजूल मनोहर मधुप ने बताया कि इस कार्य के लिए 48 टेबल,96 कर्मी,16 मास्टर ट्रेनर आठ नोडल अधिकारी एआरओ लगे हुए है। ज्ञात हो कि प्रखंड की 18 ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए 8 दिसम्बर को मतदान होना है।जिसकी तैयारी को लेकर सभी कर्मी अधिकारी मुस्तैदी से जुटे हुए है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग