राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तमंचे के बल पर घर मे घुस परिवार वालो को बंधक बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के गहने- कपड़े एवं नकद राशि लूट कर हुऐ, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रनायक न्यूज।

बनियापुर (सारण) तमंचे के बल पर घर मे घुस परिवार वालो को बंधक बनाकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के गहने- कपड़े एवं नकद राशि लूट कर फरार हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के बाजार भिठ्ठी का है।पीड़िता शाहजहाँ खातून ने स्थानीय थाने में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि गत रविवार की मध्य रात्रि के करीब एक दर्जन से अधिक नकाबपोश लोगों मेरे घर के सामने वाला गेट का ताला तोड़  घर मे प्रवेश कर गए तथा बम-बंदूक के बल पर चारों तरफ से घेरकर जबरदस्ती परिवार वालो को बंधक बनाकर घर में रखे नकद राशि 92 हजार,दो मोबाईल सेट,एक लैपटॉप, इन्सुरेंस के बांड पेपर, आधारकार्ड, पैनकार्ड, हार,  मांगटीका, बाली, पायल सहित लगभग छह लाख रुपये मूल्य के जेवरात आदि लूट लिये।पीड़िता का कहना है कि मेरे पति मैनुदिन अंसारी पेशे से पंचायत शिक्षक है, जो बीएलओ का भी कार्य करते है।जो घटना की रात छपरा सदर में चुनावी डियूटी में कार्यरत थे। इस दौरान चोरों ने मेरे पति का नियोजन पत्र और बीएलओ के सभी कागजात बैग सहित लेते गए। सभी चोर 20-30 वर्ष के उम्र के बताए गए है।जो जिंस तथा जैकेट पहने हुए थे। घटना के दरम्यान चोरों द्वारा हल्ला-गुल्ला करने पर जान से मारने की भी धमकी दी जा रही थी। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर रात्रि में ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच जांच-पड़ताल में जुट गई। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।पुलिस द्वारा जल्द ही मामले का उदभेदन कर लेने का दावा किया जा रहा है।