संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बहियारा चंवर में बरातियों से भरी बस लगभग पंद्रह फिट गहरे घंघरी नदी में जा गिरी। घटना में लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज आसपास के निजी क्लीनिकों में कराया जा रहा है। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। सुनसान चंवर व नदी में बस गिरने के बाद बरातियों की चीख पुकार सुन आसपास के गांवो के लोग मौके पर पहुंचे।जिसके बाद आनन फानन में बस का सीसा तोड़ सवार दर्जनों लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी सभी लोगो को ईलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। लोगों को अंदेशा था कि पानी के अंदर डूबे बस में शायद कोई दबा हो। स्थानीय लोगों ने घण्टों बस में तलाशी भी की। लेकिन बस के नीचे किसी के दबे होने की सूचना नहीं मिली है। घटना के विषय में बताया जाता है कि बरातियों से भरा बस रघुनाथ थानाक्षेत्र के मुरारपट्टी से मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी में महेश महतो के घर जा रहा था। तभी बस लगभग 15 फिट नीचे नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इतनी भीषण हादसा में कोई हताहत नहीं है। यह ईश्वर की बड़ी कृपा है। इधर, ड्राइवर के नशे की हालत में बस चलाने की बात बताई जा रही है। बस में छोटे बोतल में देशी शराब भी रखे गए थे। जो घटना स्थल पर ही पड़ा था।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग