राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। तीन दिन पहले घर से गायब प्रेमी युगल को पानापुर पुलिस ने नाटकीय ढंग से पानापुर बाजार से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब दोनों कही बाहर भागने की फिराक में थे।मालूम हो कि खजुरी गांव निवासी युवती की मां ने शादी की नीयत से अपने पुत्री के अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी जिसमे गांव के ही एक युवक को आरोपित किया था। पुलिस ने आरोपित युवक अजय महतो को जेल जबकि युवती के 164 के बयान के लिए छपरा भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग