पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सीएचसी में बुधवार को नये चिकित्सक के पद पर डॉ राजेश कुमार ने प्रभारी चिकित्सक कक्ष में योगदान दिया। इससे पहले वे पटना में कार्यरत थे।वे इसुआपुर थाना क्षेत्र के गोहा गांव के रहने वाले हैं। उनके योगदान करने से सीएचसी में इलाज कराने आएं मरीजों को इलाज में सहूलियत होगी। सीएचसी में चिकित्सकों का घोर अभाव हैं। नये चिकित्सक के आने से इलाज के लिए आए मरीजों को इलाज कराने में सहूलियत होगी। ज्वाइन करने के समय डॉ मंनोरंजन सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा,संजय कुमार,प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग