पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के गंगौली पैक्स एवं तीन दुग्ध उत्पादक समिति के अध्यक्ष एव कार्यकारिणी चुनाव के लिए पहले दिन बुधवार को कुल 28 नामांकन हुआ। गंगौली पैक्स अध्यक्ष के लिए 6 जबकि कार्यकरिणी के लिए 5, दुग्ध उत्पादक समिति अध्यक्ष के लिए 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया6 दिसम्बर को नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन होगा। सभी पदों के लिए चुनाव 13 दिसम्बर को होगा। नामांकन के दौरान शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए गए है । इधर प्रखण्ड सहकारिता पदाधिकारी पप्पू कुमार ने बताया कि मशरक में पहली बार नवगठित दुग्ध उत्पादक समिति के लिए भी चुनाव कराया जा रहा है। जिसमे कवलपुरा पँचायत के कवलपुरा एवं बहादुरपुर एवं बंगरा पँचायत के हँसपीर गांव में पहली चुनाव होगा। सभी पदों पर आरक्षण रोस्टर के तहत नामांकन के बाद सभी पद के लिए चुनाव 13 दिसम्बर को होगा। नामांकन दाखिल करने के दौरान सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग