राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के भोरहा गांव में बुधवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में दोनो पक्षो के आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक पक्ष से घायल पवन कुमार ,विमल कुमार और चंदा देवी जबकि दूसरे पक्ष से घायल चंद्रमा शर्मा का इलाज पीएचसी पानापुर में किया गया। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम साइकिल से धक्का लगने के बाद दोनों पक्षो में विवाद हुआ था जो बुधवार की सुबह हिंसक हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं दोनो पक्षो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया एवं घायल लोगो को इलाज के लिए पीएचसी पानापुर भेजवाया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में अबतक प्राथमिकी दर्ज नही हुई है वही स्थानीय जनप्रतिनिधि मामले को सुलझाने की पहल में जुटे हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग