राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। आजकल शादी-विवाह का मौसम परवान चढ़ा हुआ है। मांझी व आसपास के इलाकों में भव्य व आकर्षक पंडालों में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में मांझी प्रखंड के पत्रकार मनोज कुमार सिंह व माड़ीपुर निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित मैथिली शुक्ला ने बताया कि मांझी प्रखंड क्षेत्र में एक बनाया गया शादी का पंडाल स्वीमिंग पुल का नजारा पेश कर रहा है। जो क्षेत्र में आकर्षक का केन्द्र बना हुआ है। पंडित शुक्ला के अनुसार मांझी के मरहा पुल के समीप स्थित सोंधी नदी में मिट्टी डालकर लगाये गये इस भोज के पंडाल को तीन तरफ भरे नदी के पानी के ऊपर बनाया गया है। जिससे संबंधित फोटो व वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग