राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने बुधवार की रात में गुप्त सूचना के आधार पर कर्ण कुदरिया गांव में छापेमारी करतें हुए 90 लीटर अवैध देशी शराब के साथ शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कर्ण कुदरिया गांव में अवैध शराब बिक्री के लिए भंडारण किया गया है जहा जमादार ओम प्रकाश यादव, विपिन कुमार की अगुवाई में पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तो कर्ण कुदरिया धोबी टोला गांव निवासी जगदीश कुमार सिंह पिता स्व बालदेव सिंह को 90 लीटर देशी शराब जो दो हरे रंग के गैलनो में भरा था उसके साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पर प्राथमिकी कांड संख्या 591/21 दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग