पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक मलमलिया सिवान शीतलपुर एसएच- 73 पर गुरुवार की सुबह मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा शिव मंदिर के पास अनियंत्रित स्क्रारपियो ने सड़क किनारे खड़े वृद्ध को जोरदार टक्कर मार फरार हो गया। वही टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराए गए जहां इलाज के दौरान उनकी पहचान दुमदुमा गांव निवासी स्व सुरज सिंह के 65 वर्षीय पुत्र लालबाबू सिंह के रूप में हुई। घटना में घायल का ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल के परिजन ने बताया कि दुमदुमा शिव मंदिर के पास घायल की दुध की दुकान है वही पर वे खड़े थे कि अनियंत्रित स्क्रारपियो ने टक्कर मार दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग