राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में बिहार त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2021 के मद्देनजर असमाजिक तत्वों / अपराधकर्मियों की गिरफतारी एवं शराब के सेवन/ बिक्री/ भंडारण/ निर्माण/ परिवहन आदि पर पूर्णरूप से पाबंदी लगाने तथा देशी शराब भट्ठी ध्वस्त करने हेतु कार्रवाई को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 29.11.2021 एवं 30.11.2021 को विशेष अभियान चलाकर कुल 57 ( संतावन ) अभियुक्तों को गिरफ्तार कर देशी कट्टा -01, जिंदा कारतूस 01, स्कार्पियो -01, मोबाईल -01, ताश -01 सेट, नगद राशी 9080 रू0 एवं 219 लीटर अवैध शराब जप्त किया गया ।
प्राप्त सूचना के आधार पर मढ़ौरा थानान्तर्गत भावलपुर गांव से मनीष तिवारी , पे0 स्व0 सुधिर तिवारी , ग्राम भावलपुर को 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में मढ़ौरा थाना कांड संख्या 678/ 21 दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग